जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया "सैफ़ी-डे'।
जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरित कर मनाया "सैफ़ी-डे'।


गाजियाबाद, 6 अप्रैल 'सैफ़ी-डे" के अवसर पर लॉकडाउन के चलते ऑल इंडिया सैफ़ी फ्रंट द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। बल्कि सैफ़ी-डे" पर होने वाले खर्चो का सदुपयोग करते हुए लॉकडाउन के कारण जरूरी खादय सामग्री के लिए परेशान गरीब मजदूरों की मदद की।

गोविंदपुरम कॉलोनी के आई ब्लॉक,डी ब्लॉक स्थिति झुग्गियों में डासना व ननकागढ़ी में जरुरतमंदो को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। वितरण कार्यक्रम में ऑल इंडिया सैफ़ी फ्रंट के अध्यक्ष शकील अहमद सैफ, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जावेद खान अख्तर अली सैफ़ी,वसीम अहमद,असलम खान व नवील अहमद ने विशेष भूमिका निभाई।

खादय सामग्री जुटाने में बिरादराने सैफ़ी समाज से सरपरस्त मास्टर बाबू खान सैफ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष शकील अहमद सैफ, एडवोकेट सलीम सैफ़ी असलम खान इशराक अहमद सैफ़ी का विशेष योगदान रहा।