किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक उपलब्ध होगी -सन्तोष यादव



धौलाना ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र का आरंभ।


किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक उपलब्ध होगी -सन्तोष यादव

 

हापुड़, यहां के धौलाना स्तिथ ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र का आरंभ किया गया।

किसान कल्याण केंद्र का शुभारंभ धौलाना ब्लॉक प्रमुख श्री सन्तोष यादव के अथक प्रयासों का परिणाम है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश राणा एवं ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव द्वारा सयुक्त रूप से फीता काटकर किसान कल्याण केंद्र जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ब्लॉक प्रमुख श्री सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि

कृषि कल्याण केंद्र के भवन का निर्माण कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा अस्सी लाख का बजट दिया हैं। उन्होंने किसान कल्याण केंद्र के लाभ गिनाते हुए कहा कि

इस केंद्र के बनने से किसानों को अनेक लाभ होंगे। उन्हें खेती की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिल सकेगी। श्री यादव ने कहा कि किसानों के लिए उन्नत किस्म के बीजों, सौर ऊर्जा पंप योजना का लाभ देकर किसानों को कम लागत में अच्छे उत्पादन की जानकारी भी नियमित दी जाएगी, किसान इस नव स्थापित केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाकर खेती-किसानी को आसान बना सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक के सभागार में रवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें उप कृषि निदेशक डॉ बीवी द्विवेदी कृषि रक्षा अधिकारी दिव्य मोरिया सहायक विकास अधिकारी राम अवतार सिंह,योगेंद्र सिंह,देव पाल सिंह,संदीप कुमार,कपिल आदि मौजूद रहें। इस अवसर पर उपस्थित जिला कृषि निदेशक ने ग्रामीणों को रवि फसल में बोई जाने वाले बीजों विशेष रूप से गेहूं की प्रजातियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं बताया कि फसल बोते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। बीज को शोधित करने के बाद बुवाई करनी चाहिए, शोधन पर कृषकों को दवाई पर 75 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। एवं बीज राजकीय  बीच भंडारों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। उपस्थित किसानों ने उनकी बात को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर कृषक योगेश सिंह राजेंद्र सिंह रफीक जितेंद्र आदि समेत काफी संख्या में कर्मचारियों व कृषको ने भाग लिया।