डॉ विनोद शर्मा प्रांतीय निदेशक नियुक्त
 















अंतराष्ट्रीय आर्युवेद एवं योग परिषद।

 

डॉ विनोद शर्मा प्रांतीय निदेशक नियुक्त।

 

● शकील अहमद सैफ

गाज़ियाबाद,अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद एवं योग परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आईएमए (आयुष) के गाज़ियाबाद जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ काय चिकित्सक डॉ विनोद शर्मा को प्रांतीय निदेशक मनोनीत किया है। परिषद के निदेशक डॉ ओम शरण शिवाल एवं सचिव डॉ विमलेश विनोद कटारा द्वारा जारी पत्र में डॉ विनोद शर्मा को उत्तर प्रदेश का निदेशक नियुक्त करते हुए आशा व्यक्त की गई है, कि वह पूरे प्रदेश में आर्युवेद के महत्व का प्रचार प्रसार के साथ जनपद स्तर पर योग्य आर्युवेद चिकित्सको की टीम तैयार करेंगे।

        ज्ञात रहे की डॉ विनोद शर्मा शहर के जाने माने आर्युवेद चिकित्सक हैं।

"दैनिक हिंद आत्मा" से बात करते हुए डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि आज संपूर्ण विश्व में आयुर्वेद को स्थापित करने की महती आवश्यकता है। कोरोना विभीषिका के इस काल में आयुर्वेद के योगदान को सदैव समरण किया जाएगा आर्युवेद चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ जीवन दर्शन भी है जो जीवन जीने का सही मार्ग दिखाता है। आयुर्वेद द्वारा ही ही हम निरापद एवं गंभीर से गंभीर रोगों का उपचार कर सकते हैं। योग के द्वारा हम स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा कर पाते हैं एवं होने वाली व्याधियों को बेहतर ढंग से ठीक कर सकते हैं डॉ शर्मा ने ने कहा कि मेरे लिए गर्व का विषय है। 

कि अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद एवं योग परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद ने मुझे इतना बड़ा दायित्व दिया व  इस योग्य समझा वह बहुत जल्द परिषद की प्रत्येक जनपद में कमेटियां गठित कर आयुर्वेद एवं योग को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे उन्होंने सभी सामाजिक एवं आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़ी संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि सबको स्वास्थ्य सबका विकास के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु इस संस्था को सहयोग करें। एवं स्वस्थ जीवन शैली के के लिए आयुर्वेद अपनाएं।


 

 



 



 















ReplyForward