एम.एम.एच. कालेज में कोविड -19 सेंटर बनाने का विरोध।
एम.एम.एच. कालेज में कोविड -19 सेंटर बनाने का विरोध।

 

गाजियाबाद, यहां की सबसे पहली पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में स्थित एम.एम.एच.डिग्री कालेज में कोविड -19 सेंटर बनाने के निर्णय की जानकारी होते ही स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद के नेतृत्व में प्रशासन का विरोध आरम्भ कर दिया है।

ज्ञात रहे शहर के सबसे पुराने और बड़ा एम.एम.एच.डिग्री कालेज एक बहुत घनी व संकरी आबादी मॉडल टाउन के बीच स्थित हैं। यह कॉलोनी अंगेजो के समय बसाई गई थीं, यहां पर शहर के प्रतिष्ठित एवं उधोगपति निवासी करते हैं, देश के जाने माने उधोगपति नरेश बजाज के साथ साथ अनेकों पूर्व नौकर शाह का आशियाना मॉडल टाऊन में ही स्थित हैं। एम.एम.एच.डिग्री कालेज में जिला प्रशासन कोविड -19 सेंटर बनाना चाहता है। प्रशासन के इस निर्णय की जानकारी होते ही स्थानीय निवासियों ने यहां के पूर्व पार्षद अमोल वशिष्ठ के नेतृत्व में  विरोध में कालोनी वासियों ने साथ कालेज के बाहर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को विरोध का ज्ञापन- पत्र दिया। अमोल वशिष्ठ ने अपने साथियों के साथ विरोध में जिलाधिकारी आवास पर सांकेतिक प्रर्दशन भी किया। यहा के निवासी वरिष्ठ पत्रकार नरसिंह अरोड़ा एवं जाने माने नाट्यकर्मी अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव ने भी प्रशासन के निर्णय की आलोचना करते हुए एम एम एच डिग्री कॉलेज में कोविंड सेन्टर बनाये जाने के निर्णय की आलोचना की है।